Catalogues

दक्षिण एशिया में परमाणु चुनौति

By Dr Vinod
₹ 1,195.00
Qty

Subject : (Geopolitics/Defence/IR)
About The Book :

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। उसने अपनी उन्नति एवं विकास के अनेक मार्ग तैयार किए हैं। विकास की प्रतिस्पर्धाा में उसने ऐसे रास्ते चुने हैं जो सम्पूर्ण मानव सृष्टि के लिए विनाशकारी हो सकते हैं और उन्हीं में से एक है परमाणु हथियार। सम्पूर्ण विश्वशान्ति को खतरे में डालकर परमाणु युग की शुरूआत अमेरिका ने 1945 में की। द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के साथ ही परमाणु दौर का आगाज हुआ। अमेरिका के बाद रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान एवं उत्तरी कोरिया ने अपना परमाणु प्रसार किया। भारत पाकिस्तान के परमाणु सम्पन्न होने से दक्षिण एशिया की परमाणु सपर्दा को गति मिली। पाक-चीन गठजोड के चलते भारत को अपना परमाणु कार्यक्रम तैयार करना पड़ा एवं परिणामस्वरूप पाकिस्तान ने भी अपना परमाणु कार्यक्रम तैयार किया। इस पुस्तक में पाँच अधयायों में दक्षिण एशिया के सामरिक वातावरण, भारत-पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का विकास एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र में चीन का बढ़ता प्रभाव एवं भारत की सुरक्षा पर विस्तृत प्रकाश डाला गया है। विभिन्न तालिका सूची एवं मानचित्र सूची के माधयम से तत्कालीन घटनाओं को समझाने का प्रयास किया गया है। यह पुस्तक विस्तृत रूप से दक्षिण एशिया में परमाणु हथियारों के विकास और उनके प्रभावों पर प्रकाश डालती है। इसके साथ-साथ भारतीय उपमहाद्विप में शान्ति स्थापना की चिन्ताओं का वर्णन करती है।

About the Author :

डॉ- विनोद चाहर का जन्म गाँव बनभौरी, जिला हिसार, हरियाणा में हुआ। इन्होंने अपनी स्नातक राजकीय महाविद्यालय, हिसार एवं स्नातकोतर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। इन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में एम-फिल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से रक्षा एवं स्त्रतेजिक अध्ययन विभाग से ‘‘दक्षिण एशिया में परमाणु शस्त्रीकरण एवं भारत की सुरक्षा’’ विषय पर शोध कार्य पूर्ण कर पी-एच-डी- की उपाधि प्राप्त की। इन्होंने बैचलर ऑफ एजुकेशन किया एवं केन्द्रीय शिक्षण पात्र परिक्षा उत्तीर्ण की। अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल्स में इनके शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। वर्तमान समय में डॉ- विनोद चाहर ‘‘मुख्तार सिंह मैमोरियल डिग्री कॉलेज फतेहाबाद’’ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। इसके साथ-साथ बच्चों की रक्षा मंत्रलय के स्कूलों की प्रवेश परिक्षा के लिए भी मार्गदर्शन करते हैं।

ISBN 13
9789395522045
ISBN 10
9789395523
YEAR
2023
EDITION
1
PAGES
242
LANGUAGE
Hindi
BOOK-FORMAT
WEIGHT 680 Gms
DIMENSIONS 6.14 X 9.21 In